Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

अग्निपथ योजना का युवाओं का विरोध जारी


बागेश्वर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। युवाओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और रक्षा मंत्रालय के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
इस मौके पर युवाओं ने कहा कि 4 साल की अग्निपथ योजना युवाओं के साथ विश्वासघात है इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीते 2 साल से भर्ती नहीं हुई है। हजारों युवा आर्मी भर्ती की तैयारी में जुटे थे उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही आर्मी की भर्ती होगी। लेकिन केंद्र सरकार ने उनके साथ धोखा करते हुए 4 साल की अग्निपथ योजना को लांच किया। इस मौके पर कमलेश, संतोष, नीरज, कमल, प्रेम, पंकज, कैलाश, हिमांशु, गौरव, रमेश, गणेश, त्रिभुवन, दीपक, पंकज, प्रकाश, विशाल, महेंद्र, यशपाल, दीपक, भूपाल, तारा, दर्शन, राजू आदि मौजूद रहे।

युवाओं के समर्थन में धरने पर बैठे बालकृष्ण
बागेश्वर। युवाओं के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण अन्य साथियों के साथ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के युवाओं में देश की रक्षा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है, लेकिन सरकार युवाओं की मंशा पर पानी फेरने का काम कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उनके समर्थन में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजा पांडे, अर्जुन देव, संजय टम्टा, पनीराम कोहली, दिनेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement