सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केंद्र: कांग्रेस
बागेश्वर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सख्त आपत्ति जताई है। नाराज कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि केंद्र सराकर राजनीतिक प्रतिशोध और द्वैष भावना से काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतशोध और द्वैष भावना के साथ काम कर रही है। साथ ही सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते ही प्रर्वतन निदेशालय के माध्मय से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो निंदनीय है। राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि देश के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते नेशनल हेराल्ड मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र सरकार को सत्ता का दुरुपयोग रोकने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, रंजीत दास, प्रमोद जोशी, मदन गिरी, कंचन साह, मनोज पांडे, गीता रावल, भूपेश खेतवाल, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
