March 11, 2026

उपनल कर्मियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस


बागेश्वर। लंबे समय से आंदोलित उपनल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। शनिवार को जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों ने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया। अपने जान को जोखिम में डालकर महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अब सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने पर तुली है। उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। यह अंतर अब दिखने भी लगा है। यहां पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, कंचन साह, रंजीत दास, किशन कठायत आदि रहे।