Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

अग्निपथ के विरोध में भाकपा माले ने जुलूस निकाला


नैनीताल। भाकपा माले ने रविवार को अग्निपथ योजना को अविलंब वापस लेने की मांग को लेकर कार रोड बिन्दुखत्ता में जुलूस प्रदर्शन कर कार रोड चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जुलूस के पश्चात कार रोड चौराहे पर हुई सभा में भाकपा (माले) के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि अग्निपथ योजना परोक्ष रूप से सेना के ठेकाकरण की कोशिश है। यह योजना एक तरफ युवाओं के साथ क्रूर मजाक है तो दूसरी ओर देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्मान के साथ खिलवाड़ है। जुलूस प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में डॉ. संजय शर्मा, बहादुर सिंह जंगी, डॉ. कैलाश पांडेय, विमला रौथाण, किशन बघरी, नैन सिंह कोरंगा, चंदन राम, पूर्व सैनिक एनडी जोशी, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, स्वरूप सिंह दानू, कमल जोशी, मनोज जोशी, शिव सिंह, गौरव आदि शामिल रहे।

Advertisement