June 30, 2026

धरने पर डटे रहे उपनल कर्मी


बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मी कलक्ट्रेट में जमे रहे। आंदोलित कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को भी नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जिले में कोरोना जांच प्रभावित हुई है। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। सरकार ने उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाय बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। सरकार इस मंशा को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मेघा परिहार, रेखा, पूजा कन्नौजिया, आनंद प्रसाद, गोविंद सिंह, हरीश मेहता, हरीश गिरी, संजय कन्नौजिया, सुरेश चंद्र रहे।