Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

मनरेगा कार्य का भुगतान नहीं होने पर गुस्सा


बागेश्वर। मनरेगा कार्य का भुगतान समय पर नहीं होने तथा इस सिस्टम को बायोमैट्रिक से जोड़ने पर वीरांगना महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज महिलाओं ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में सरकार तथा पूरे सिस्टम पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। संगठन से जुड़ी महिलाएं गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा कार्य का कुशल मिस्त्री व सामग्री का भुगतान पिछले दो साल से नहीं हो पाया है। जिस कारण भविष्य में होने वाले कार्य में बाधा आ रही है। लोग काम करने से पीछे हटने लगे हैं। रोजगार का संकट गहराने लगा है। इसके अलावा नया बायोमैट्रिक सिस्टम से भी मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहा है। मनरेगा कार्य पूरा होने पर तुरंत एमबी होनी चाहिए। इसके बाद अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन बीडीओ सौंपा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा पंत, मीना देवी, आशा देवी, शीला, कविता, लीला, पुष्पा, मंजू आदि शामिल रहे।

Advertisement