Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

उफनती नदी में कार बही 4 की मौत, 5 लापता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह एक दुखद खबर आ रही है रामनगर से जहां ढेला नदी में पर्यटकों से भरी अर्टिगा कार बह गई है. हादसे के समय कार में कुल 9 लोग सवार थे. जिनमें से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं और लापता अन्य 5 लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक कार स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंजाब के कुछ पर्यटक भी सवार थे.
सूचना के अनुसार कार अर्टिगा थी और बताया जा रहा है कि इसमें 9 लोग सवार थे, सुबह 5 बजे की यह घटना बताई जा रही है. जानकारी अनुसार एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है. जिला प्रशासन मौके पर राहत-बचाव कार्यों में जुटा हुआ है.
बारिश में पहाड़ पर काफी नुकसान होता है। ढलान होने के नाते थोड़ी सी बारिश भी वेग से नीचे उतरती है। इससे पहाड़ से मलबे व बोल्डर से सड़क, खेत व घराें को काफी नुकसान पहुंचता है। प्रदेश में जहां पहाड़ी जिलों में मलबे से सड़कें मलबे से पटीं हैं। अवागमन बाधित हैं।
वहीं तराई में नदी नालों में वेग से पानी भूकटाव व सड़क हादसे हो रहे हैं। रामनगर का हादासा भी इसी का रूप है। माना जा रहा है कि चालकों को जल के वेग का अंदाजा नहीं रहा और वह हादसे का शिकार हो गया।

Advertisement