Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

ऊर्जा निगम में भर्ती के लिए डिप्लोमा बेरोजगारों का सचिवालय कूच


देहरादून। ऊर्जा के तीनों निगमों में जेई और टीजीटू के 764 पदों पर सीधी भर्ती की मांग लेकर बेरोजगार डिप्लोमा धारकों ने सोमवार को सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे पर ही रोक लिया। जिस पर उन्होनें वहां प्रदर्शन किया। उत्तराखंड डिप्लोमा बेरोजगार छात्रसंघ के बैनर तले इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स,मैकेनिकल डिप्लोमा और आईटीआई पास बेरोजगार छात्रों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। इस दौरान जैसे ही वे भर्ती की मांग को लेकर सचिवालय के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें इनकम टैक्स तिराहे के पास रोक लिया। इस पर बेरोजगारों ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। बेरोजगारों ने कहा कि पूर्व सरकार में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र रावत ने यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में 764 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की थी। जिस पर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन आज तक वो भर्ती नहीं निकली। जो कि बेरोजगारों के साथ छलावा था। उसी भर्ती की मांग को लेकर उन्होनें सचिवालय कूच किया। उन्होनें सीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि 15 दिन के भीतर यूकेएसएसएससी के माध्यम से भर्तियां निकाली जाएं। प्रदर्शन करने वालों में संदीप, अर्जुन पंवार, राहुल,लवराज धामी, सचिन नेगी और आरके रमन आदि मौजूद रहे।

Advertisement