Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

उद्योगों व निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को मिले 75 फीसदी नौकरियां-मोनिक धवन


हरिद्वार। युवा इंटक के महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने कार्यकर्ताओं के साथ सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर सिडकुल व निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने की मांग की है। मोनिक धवन ने कहा कि राज्य के मूलनिवासी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सिडकुल व निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को दी जाएं। मोनिक धवन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में लगे उद्योगों व निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां हरियाणा के युवाओं को देने तथा वेतन 30 हजार रूपए प्रतिमाह निर्धारित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार को भी हरियाणा की तर्ज पर 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने तथा 30 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन देने का नियम लागू करना चाहिए। साथ ही नियम का पालन नहीं करने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट अनुज शर्मा, मंजू रानी, अमन एडवोकेट, मनोहर भट्ट, सत्यनारायण शर्मा, मनोज महंत आदि शामिल रहे।

Advertisement