Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

मानसून सीजन में लापरवाह अफसरों पर करें सख्त कारवाई: धामी


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि मानसून सीजन में ड्यूटी के प्रति लापरवाही को लेकर किसी तरह का बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने मुख्य सचिव डा। एसएस संधु को लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश दिए। बुधवार दोपहर सीएम धामी अचानक सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। कहा कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर लगातार अलर्ट पर रहने की जरूरत है। उन्होंने आपदा की आशंका को लेकर की गई तैयारियों का नियमित रूप से मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। मानसून सीजन में किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ न हो। इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने मौके पर मुख्य सचिव डा। संधु निर्देशित किया है कि ऐसे अफसरों पर एक्शन लिया जाए। धामी ने कहा कि मानसून सीजन में जिलाधिकारी अपनी स्थिति के अनुसार ही स्कूलों की छुट्टियों पर निर्णय लें। धामी ने जिलाधिकारियों को खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में संचार नेटवर्क की समस्या न आए इसके लिए मोबाइल आपरेटरों से भी नियमित तौर पर समन्वय रखा जाए। सीएम ने ऐसा सिस्टम भी बनाने को कहा जिससे राज्य मुख्यालय से प्रसारित सूचना गांव- गांव तक तत्काल पहुंच सकें। इस दौरान आपदा सचिव डा। रंजीत सिन्हा भी मौजूद रहे।
प्रभावित के रहने की व्यवस्था पुख्ता हो: सीएम ने अफसरों को आपदा की स्थिति के बाद प्रभावितों के रहने के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो भवन चिन्हित किए गए हैं उनमें सुरक्षा के मानकों का परीक्षण भी कर लिया जाए। इसके लिए नए व युवा अफसरों की ड्यूटी लगाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से बंद होने वाले रास्तों को तत्काल खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement