June 19, 2026

आप कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा


हरिद्वार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में प्रेमनगर चौक पर गंगाजल लेकर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर फल और खीर का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि सावन माह में करोड़ो शिवभक्त कावड़ियें धर्मनगरी  हरिद्वार में गंगा जल लेने आते है। कोविड के चलते दो वर्ष बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि हर साल श्रवण मास में गंगा जल ने आने वाले कावड़ियों की श्रद्धा और अटूट विश्वास प्रेरणादायक है। कांवड़ियों की सेवा से मन को प्रसन्नता मिलती है। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कांवड़ियों की यात्रा सकुशल पूरी होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता सिंह, महानगर अध्यक्ष अनिल सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष किरन कुमार दुबे, नवीन मारया, श्रवण गुप्ता, अंशुल सैनी, अम्बरीष गिरी, संजय गौतम, पवन कुमार, विशाल सैनी, सचिव निर्वाण सैनी, श्रवण गुप्ता, विशाल सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी,  युवा मोर्चा उपाद्यक्ष पवन बर्मन, शिशुपाल सिंह नेगी, दीप्ति चौहान, अंशुल शर्मा, प्रवीण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed