Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

डीएम ने की अमृत सरोवर कार्यों की समीक्षा, निर्माण की प्रगति पोर्टल में अपलोड करें: डीएम



बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद में बनाए जा रहे अमृत सरोवर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर कार्य भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना में है। इसकी नियमित मॉनिटरिंग भारत सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन अमृत सरोवर निर्माण कार्य किया जा रहा है, उनकी कार्य प्रगति फोटो व विडियो के साथ नियमित पोर्टल में अपलोड करना सुनिश्चित करें। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने ने कहा कि 15 अगस्त को पूर्ण हुए अमृत सरोवरों में झंडा फहराया जाएगा, जिसकी व्यवस्था संबंधित विभाग सुनिश्चित करें तथा झंडारोहण प्लान जिला विकास अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों में झंडा रोहण जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण प्राप्त महानुभावों से कराया जाए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों पर ग्राम का नाम, निर्माण वर्ष, जल क्षमता संबंधित बोर्ड भी लगाएं। सीडीओ व डीडीओ ने बताया कि जनपद में 76 अमतृ सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 29 अमृत सरोवर 15 अगस्त तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिनमें झंडारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अवशेष 47 अमृत सरोवरों पर भी कार्य प्रारंभ के निर्देश सिंचार्इ, लघु सिंचार्इ, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, वन विभाग को दिए। बैठक में सीडीओ संजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, डीडीओ संगीता आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, ईई सिंचार्इ योगेश कांडपाल, जिला पंचायतराज अधिकारी सीएल आर्या सहित बीडीओ आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement