June 19, 2026

NUJ बागेश्वर की तहसील ब्लॉक इकाई भंग: गोविंद मेहता जिलाध्यक्ष

बागेश्वर । आज तहसील परिसर में हुई संगठन की बैठक में मौजूद संरक्षकों द्वारा संगठन हित को लेकर विचार गोष्ठी हुई, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। वही कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से तहसील ब्लाक इकाइयों को भंग कर जिले में एक ही कार्यकारिणी बनाए जाने,और संगठन हित के लिए एकजुटता कर कार्य करने वालों को संगठन पदाधिकारी बनाए जाने,सहित संघटन हित में वरिष्ट लोगों को मार्गदर्शक मंडली में रखते हुए वरिष्ठजनों का सहयोग लेने और कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने और संगठन हित मे कार्य करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता द्वारा वरिस्ठ पत्रकार परसिलाल वर्मा को संरक्षक,और गरुड़ इकाई से कार्यकारिणी भंग होने पर अनिल पांडे को जिला महामंत्री बनाया गया है।वही प्रत्ति तीन माह में आवश्यक बैठक करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान बैठक में कुमाऊ मंडल सदस्य अशोक लोहनी, संरक्षक, सुरेश पांडे,जगदीश उपाध्याय, परसिलाल वर्मा,धरमघर से महेश पाठक,शेर सिंह ऐठानी,उपाध्यक्ष हिमांशु गढ़िया, महामंत्री अनिल पांडे,योगेश नगरकोटी,जुगल कांडपाल,कोषाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष सुस्मिता थापा,महिपाल सिंह भरड़ा हिमांशु जोशी,मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

You may have missed