Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर पुलिस ने एनीडेस्कके जरिये मोबाइल से 5 लाख ठगने वाले को झारखंड से किया गिरफ्तार


बागेश्वर । कोतवाली बागेश्वर में दिनांक 21.06.2021 को वादी नवीन चन्द्र जोशी पुत्र सुरेश चन्द्र जोशी ग्राम भिलकोट पो0 -भतौडा जनपद बागेश्वर द्वारा शिकायत दर्ज करायी की मेरे द्वारा एस0बी0आई0 यूनो मोबाइल एप आदि के सम्बन्ध में गूगल में कस्टमर केयर नम्बर सर्च किया गया तो अज्ञात द्वारा मुझे एनी डेस्ट मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर मेरे एस0बी0आई0 खाते से रू0 05,03,906/- (पांच लाख, तीन हजार नौ सौ छः रूपया) आहरित कर लिये गये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित को प्रकरण में तत्काल अभियोग पंजीकृत करने/ मामले में संलिप्त आरोपियों के बारे में तकनीकी जानकारी जुटाने हेतु साइबर सैल बागेश्वर को निर्देशित किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री शिव राज सिंह राणा /पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री अंकित कंडारी के कुशल पर्यवेक्षण में तत्काल *अभियोग एफ0 आई0 आर0 न0-111/21 धारा 420,120(B) ipc,66(C),(D)IT ACT पंजीकृत कर,* विवेचना निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह प्रभारी साइबर सैल को दी गयी। साइबर सैल द्वारा प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त के बारे में आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अभियुक्त सरफराज अंसारी पुत्र रिवान अंसारी निवासी ग्राम – बरियारपुर पो0- शीतलपुर थाना- करमाटाड , जिला – जामताडा राज्य- झारखण्ड की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पिछले 02 सप्ताह से पुलिस टीम द्वारा झारखंड के धनबाग, जामताडा , में अभियुक्त के निवास स्थान में दबिश दी गयी तो अभियुक्त घर पर नहीं मिला, टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुनः मुखबिर सक्रिय कर, पतारसी/सुरागरसी करते हुये अभियुक्त को संवाना स्पोर्ट सैक्टर 25, थाना निगही, जिला पूणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि  पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पहले हम वर्ष 2018-2019 में सयुक्त गिरोह में रहकर काम करता था, जब मैंने साइबर धोखाधड़ी करने के तौर-तरीके आदि के बारे में सीख लिया तो मैं वर्ष 2020 से अकेला ही इस प्रकार की धोखाधड़ी करने लगा । अभियुक्त के पास 2 मोबाइल व 2 सिम भी पुलिस को बरामद हुए । पुलिस टीम  में निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी साईबर सैल कानि0 इमरान खान, एस0ओ0जी0/कानि0 चन्दन कोहली, एस0ओ0जी0/साइबर सैल.कानि0 दीवान प्रसाद, आदि शामिल थे । 

Advertisement