March 8, 2026

ढक्कन निगलने से मासूम की मौत

नैनीताल ( आखरीआंख समाचार ) रामनगर में घर के अंदर पेन से खेल रहे एक मासूम ने उसके ढक्कन को निगल लिया। बच्चे की छटपटाहट और रोने आवाज सुनकर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसके गले में पैन का ढक्कन फंसा होने की बात कही और तत्काल उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे निकालने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई और मासूम ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की रात खताड़ी निवासी रफीक अहमद का डेढ़ साल का पुत्र अब्दुल्ला घर में खेल रहा था। उसके साथ उसकी पाच साल की बड़ी बहन अरसी और तीन साल का भाई अनस भी खेल रहा था। इसी दौरान अब्दुल्ला कमरे के बैड पर रखे पैन से खेलने लगा और पैन का ढक्कन खोलकर मुंह में रख लिया। ढक्कन अब्दुल्ला के गले में अटक गया और वह चिल्लाने लगा। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहा उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद घर में कोहरा