Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

राफेल मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी किया गुमराहः हरीश रावत

देहरादून( आखरीआंख समाचार )  राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का कहना है कि राफेल मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। कहा कि सीएजी रिपोर्ट को बिना पीएसी के सामने रखे कैसे पेश किया गया। केंद्र सरकार संविधान का उल्लंघन कर संवैधानिक संस्थाओं को भी कटघरे में खड़ा कर रही है। राफेल मामले में कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विशाल प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कागज का जहाज भी न बना पाने वाली कंपनी को राफेल जहाज बनाने का कांट्रेक्ट क्यों किया गया।
Advertisement