Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

दस मिनट तक रोजाना कार्यबहिष्कार करेंगे कर्मचारी


बागेश्वर। लंबित मांग पूरी नहीं होने पर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने विकास भवन में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान उन्होंने तय किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे रोजाना दस मिनट तक कार्य बहिष्कार करेंगे। शनिवार को मुख्य अभियंता लोक निर्माण कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले वक्ताओं ने बीस सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने वेतनमानों को डाउनग्रेड नहीं करने, पुरानी पेंशन बहाली, एसीपी 10-20-30 के स्थान पर 10-16-26 किये जाने, चतुर्थ श्रेणी को तृतीय एसीपी के रूप में 4200 ग्रेड वेतन देने और शिथिलीकरण बहाल करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता नाजिम सिद्दीकी और संचालन जगमोहन सिंह खाती ने किया। यहां सचिव संयोजक जगदीश बिष्ट, मनोज तिवारी, गिरिजेश कांडपाल, सुभाष जोशी, मनीष पंत, नरेश पाठक, जगदीश पंत रहे।

Advertisement