Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर में अंडर 19 क्रिकेट टीम चयनित



बागेश्वर। क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन हो गया है। अंडर-19 में 15 सदस्यीय टीम में रितिक लोबियाल को कप्तान बनाया गया है। क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल ने बताया कि अंडर-19 के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंटरडिस्ट्रिक लीग के लिए बागेश्वर की टीम का मुकाबला नैनीताल बी, टेहरी, हरिद्वार ए के साथ होगा। पूर्व क्रिकेटर रमेश लोहनी को टीम मैनेजर बनाया गया है। खिलाड़ी दस सितंबर को देहरादून के लिए रवाना होंगे।
बागेश्वर जनपद की टीम:  रितीक लोबियाल (कप्तान), योगेश कांडपाल (विकेट कीपर), ललित डसीला, शुभम बिष्ट, अजय कुमार, सूरजकुमार, रोहित रावत, हिमांशु फर्स्वाण, जिग्याशु चौधरी, अजय भट्ट,- दीपक मलयाल, विनोद दानू, – राहुल कुमार, कमलेश दानू, ऋषभ दुबे हैं।

You may have missed

Advertisement