March 12, 2026

बैजनाथ पुलिस ने 1.921 किग्रा0अवैध चरस के साथ किये 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा जनपद में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी (A.N.T.F)/ एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में श्री अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कपकोट के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांकः 17-09-2022 को थाना बैजनाथ/A.N.T.F बागेश्वर की सयुंक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति-व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चैकिंग अभियान अन्तर्गत मुखबीर की सूचना पर थाना बैजनाथ पुलिस/A.N.T.F की सयुंक्त टीम द्वारा थाना बैजनाथ गेट के पास ऑल्टो कार (बिना नंबर प्लेट ) * में अभियुक्त भूपाल राम पुत्र विशन राम निवासी- ऐठाड़ (लीमा), थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र-32 वर्ष के कब्जे से 0.589 किग्रा0 अवैध चरस व दूसरे अभियुक्त राजेश राम उर्फ सोनू पुत्र पुत्र श्री प्रताप राम निवासी ऐठाण(रतमटा) थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 1.332 किग्रा0अवैध चरस (कुल बरामद चरस 1.921 किग्रा0) के साथ A.N.T.F/थाना टीम द्वारा अवैध चरस की तस्करी कर रहे अभियुक्तों को मौके से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना- बैजनाथ में *मु0अ0सं0-24/2022 धारा. 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।


अभियुक्तों की आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

पुलिस टीम में चंद्र प्रकाश बावाड़ी – का0 रमेश गिरी का0 राजेश भट्ट का0 संतोष सिंह का0 रमेश सिंह – का0 बसंत पंत चालक राजेंद्र कुमार शामिल हुए।