May 6, 2026

भर्ती घोटाले को जनता के बीच ले जाएगी उक्रांद


बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले को जनता के बीच ले जाएगी। सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। आठ व नौ अक्टूबर को प्रदेशभर के कार्यकर्ता गरुड़ में जुटेंगे और सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। उत्तराखंड राज्य कई लोगों की शहादत के बाद मिला है। कांग्रेस और भाजपा इसे अपनी जागीर समझने लगे हैं। कमेटी में एडवोकेट डीके जोशी, विपिन चंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह थायत, गोपाल बनवासी, मोहन सिंह बिष्ट आदि को दायित्व सौंपे गए। संचालन पूरन सिंह रावत ने किया। इस दौरान विनोद पांडे, धर्म सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।