September 10, 2026

नाबालिग के घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप


बागेश्वर। गुरुवार रात में नाबालिग के घर में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार कर किया जाएगा। कपकोट पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात में पुड़कुनी गांव निवासी 26 वर्षीय तारा सिंह पुत्र खुशाल सिंह एक नाबलिग के घर में घुस गया। उसने नाबलिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता काफी डरी और सहमी थी। उसने जैसे-तैसे अपनी मां को आप बीती बताई। मामी के जरिए घटनाक्रम मामा तक पहुंचा। पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376 में मामला पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पीड़िता लगभग 17 वर्ष की है। उसके 164 का मजिस्ट्रेटी बयान कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल मामला पंजीकृत है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। महिला एसआइ की टीम गठित की गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed