Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन, अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा दिलाने की मांग


देहरादून। प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जनवादी महिला समिति ने रविवार को देहरादून के पटेल नगर स्थित लालपुल पर विरोध प्रर्दशन किया। इस दौरान पदाधिकारियों, सदस्यों ने सरकार का पुतला दहन किया व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया। सभी ने अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान समिति की प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल, महामन्त्री दमयंती नेगी, एसएफआई महामंत्री हिमांशु चौहान, समिति की जिलाध्यक्ष नुरैशा अंसारी, सचिव सीमा लिंगवाल, उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा,पूनम आर्य, शबनम, विमला भट्ट, रेखा चौहान, सुनीता आदि मौजूद रहे।

Advertisement