Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

16 टीबी मरीजों को नि-क्षय मित्रों ने लिया गोद


बागेश्वर। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र बनाने हेतु जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद में नौ नि-क्षय मित्रों द्वारा 16 टीबी मरीजों को गोद लेने पर जिलाधिकारी ने खुशी व्यक्त की तथा और अधिक नि-क्षय मित्र बनने की अपील की। कहा कि वे जनपद में एक मरीज को गोद लेंगी। जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को 2024 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत टीबी मरीजों को जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सहकारी समितियों, शिक्षा विभाग, गैर सरकारी संगठन एवं इच्छुक नागरिकों द्वारा स्वेच्छा से नि-क्षय मित्र बन कर टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके अतिरिक्त पोषण, जांच एवं उपचार में सहायता प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि टीबी बीमारी दूर करने में उपचार के साथ ही पोषण अति आवश्यक हैं, इसलिए उन्होंने सभी से अपील की है कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर टीबी उन्मूलन में सहभागी बनें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वे पोषण किट वितरित की मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि समय पर टीबी मरीजों को पोषण किट मिल सकें। बैठक में नि-क्षय मित्र जिलाधिकारी रीना जोशी ने एक, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने तीन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने पांच, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने एक, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा ने दो, जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या व जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने एक-एक टीबी मरीजों को गोद लिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया ने बताया कि जनपद में 230 पंजीकृत टीबी मरीजों का उपचार चल रहा हैं, जिसमें से 173 मरीजों ने सहायता लेने के लिए हामी भरी है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरीश पोखरिया, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, एआर कॉपरेटिव एमएल वर्मा, पूर्ति निरीक्षण बबलू पांडे सहित स्वास्थ विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement