March 10, 2026

सपा कार्यकर्ताओं ने की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग


हरिद्वार। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चौपट होने व राज्य सरकार के प्रत्येक मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। इस दौरान सुमित तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में हुआ अंकिता भंडारी हत्याकांड इसका ताजा उदाहरण है। विधानसभा भर्ती एवं यूकेएसएसएससी भर्ती में हुए घोटाले से राज्य के युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया है। कानून व्यवस्था सहित तमाम मोर्चो पर नाकाम हो चुकी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गय है। तत्काल प्रभाव से सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अशरफ अली अब्बासी, अशीष कुमार राजपूत, केसी वर्मा, सोम प्रधान, सुमित शर्मा, पंकज सिंह, राजेन्द्र कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।