Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल एपी सिंह ने किया वायु सेना स्टेशन भवाली का दौरा

 लखनऊ ।। एयर मार्शल एपी सिंह, अति विशिष्ट सेवा मेडल, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान ने 29 सितंबर 2022 को सेना स्टेशन भोवाली का दौरा किया। इस दौरान  श्रीमती सरिता सिंह, अध्यक्ष वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (क्षेत्रीय) भी उनके साथ थीं। ग्रुप कैप्टन पीडी ओझा, स्टेशन कमांडर वायु सेना स्टेशन, भोवाली और श्रीमती नवनीता ओझा, अध्यक्ष वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (स्थानीय) द्वारा उनका स्वागत किया गया।

 अपने दौरे के दौरान, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा किया और उन्हें स्टेशन के संचालन, रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने वायु योद्धाओं के साथ बातचीत की और स्टेशन के कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

 एयर मार्शल एपी सिंह ने परिचालन तैयारियों का जायजा लेने के लिए अग्रिम क्षेत्रों का भी दौरा किया तथा वहां पर तैनात भारतीय वायुसेना के जवानों से बातचीत की।
Advertisement