March 4, 2026

बागेश्वर में चला सफाई अभियान

गांधी जयंती से पूर्व दिवस पर जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशन में पर्यटन विभाग द्वारा चण्डिका मंदिर क्षेत्र में सफार्इ अभियान चलाया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इसी तरह सूचना विभाग एवं अभियोजन विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में सफार्इ की गयी। वहीं जिला प्रशासन नगरपालिका, रेडक्रास, खोखा-फड़ एसोशिएशन द्वारा शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में झाड़ी कटान एवं सफार्इ का विशेष अभियान चलाया गया।  
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ कार्यालय व सीएचसी कपकोट परिसर में सफार्इ की गयी। 

सफार्इ अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ती चन्द्र आर्या, रेडक्रास अध्यक्ष संजय शाह जगाती, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, अध्यक्ष खोखा -फड़ किशन राम, भीम कुमार, सचिव नवीन जोशी, कीड़ी देवी, सूरज, राजू, दीवान सिंह, धन सिंह, भगवान बिष्ट, आशा देवी, सबाना वेगम, महेश सिंह सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।