Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर शिवराज राणा ने बैजनाथ थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश


  बागेश्वर गरुड़  । पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना बैजनाथ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने थाना हाजा के माल खाना, थाना-कार्यालय, आर्म्स- एम्युनेशन, आपदा-उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना-भोजनालय, बैरकों, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया ।

थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ–सफाई के साथ-साथ थाना भोनालय, बेरिको, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने, तथा थानों में लम्बे समय से लम्बित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बीट कर्मचारियों को अपनी बीट में जाकर बीट सूचना अंकित कराने एवं वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क बनाये रखने हेतु बताया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की हिदायत दी गयी।
श्री राणा ने सभी कर्मचारियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ्य रहने के लिए योग, पीटी, पौष्टिक आहार आदि करने मेहनत व लगन से ड्यूटी करने आम जनमानस से अच्छा व्यवहार करने आदि के संबंध में बताया गया।

किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु तैयारी की हालत में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में आम जनता को जागरूक करने हेतु बताया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के आदेश दिये.

आगामी दशहरा एवं दीपावली को शांति और सौहार्दपूर्ण बनाने हेतु सतर्कतापूर्ण अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

  इस दौरान थानाध्यक्ष बैजनाथ, एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।   

Advertisement