अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराएं
ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड को लेकर राजनीति गर्मा रही है। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक स्वर में धामी सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। शनिवार को रेलवे रोड पर कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड के विरोध में सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के राज में देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा की एक तरफ भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है। वहीं, भाजपा नेताओं के बेटे इतना घिनौना काम करते है और पूरी भाजपा मंडली आरोपियों को बचाने में लग जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता की हत्या ने सभी को झकझोर के रख दिया है। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। चेताया कि हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं होती है तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, चंदन पंवार, रूकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, आरपी कोठारी, एचएस नेगी, राजेंद्र गैरोला, ललित मोहन मिश्र, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, जतिन जाटव, मनीष जाटव, राज पोसवाल, प्रवीण जाटव, जयपाल सिंह, अमित पाल, मुकेश जाटव, नीरज चौहान, गौरव राणा, सोनू पांडे, मुकेश वत्स, मुकुल शर्मा, अशोक शर्मा, आदित्य झा, मोनू ठाकुर, अमित सागर, हिमांशु कश्यप, मीडिया प्रभारी इमरान सैफी आदि मौजूद रहे।
