Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

सोमेश्वर में महिला ने गटका जहर, मौत


अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर बेस अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी अनुसार सोमेश्वर के ग्राम खीराकोट चनौदा निवासी कला देवी (46) पत्नी मथुरा सिंह ने बीते शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। जिससे महिला की तबयित खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख महिला को बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, रविवार को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement