Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

हाईकोर्ट शिफ्टिंग के लिए लोनिवि-वन विभाग ने किया सर्वे


हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट को गौलापार शिफ्ट करने की मुहिम तेज हो गई है। मंगलवार को गौला रेंज के रेंजर आरपी जोशी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग छकाता रेंज के अधिकारियों ने गौलापार आईएसबीटी के लिए पूर्व में प्रस्तावित जमीन, इंटरनेशनल जू व स्टेडियम से लगी जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने उक्त जमीन की पूरी मार्किंग की और डिटेल रिपोर्ट बनाई। इस दौरान छकाता रेंज के रेंजर सुशील कुमार, लोनिवि के असिस्टेंट इंजीनियर दिनेश कुमार सिंह समेत दोनों विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement