बागेश्वर में वाहन दुर्घटना में 3 कई मौत एक गम्भीर घायल
बागेश्वर । फायर यूनिट को 1:57 बजे रात्रि मैं डीसी द्वारा सूचना दी गई कि मालता बायपास रोड निकट पुलिस लाइन से एक वाहन दुर्घटना होकर रोड से नीचे गिर गया है ।
सूचना के आधार पर फायर सर्विस यूनिट वाहन मय रेस्क्यू उपकरणों सहित शीघ्र घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुई पहुंच कर देखा कि मेहनर बुंगा के ऊपर निकट पुलिस लाइन दफौट मोटर मार्ग से एक अल्टो कार संख्या uk o2A 3030 रोड से लगभग डेढ़ सौ मीटर गिरकर मेहनर बुंगा बाईपास वाली रोड मैं आ गई थी वाहन के पास एक व्यक्ति छटका हुआ था तथा एक व्यक्ति वाहन के अंदर फंसा हुआ था जिसे फायर सर्विस यूनिट / कोतवाली पुलिस /एचपी पुलिस / मौजूद लोगों द्वारा वाहन से बाहर निकाला गया तथा घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वाहन में 4 व्यक्ति सवार थे जिसके आधार पर क्षेत्राधिकारी की दिशा नेतृत्व में दो व्यक्तियों की खड़ी पहाड़ी पर खोजबीन की गई काफी खोजबीन करने के पश्चात तीसरा व्यक्ति पहाड़ी पर झाड़ियों में छिटका हुआ मिला जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा स्ट्रेचर और रासियों की सहायता से नीचे रोड में उतारा गया तथा चौथा व्यक्ति की तलाश की गई तो चौथा व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन से नीचे रोड के किनारे नाले में पड़ा मिला जिन्हें 108 द्वारा चिकित्सालय पहुंचाया गया ।घायल व्यक्ति को जांच उपरांत वार्ड में शिफ्ट किया गया तथा तीन अन्य व्यक्तियों को चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत मृत घोषित किया गया मौके पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर मय दलबल /एचपी पुलिस एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
