Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

डांडाकांडा मामले की सीबीआई जांच को लेकर उपपा ने निकाला जुलूस


अल्मोड़ा। उपपा ने डांडाकांडा में दिल्ली के अफसर की प्लीजेंट वैली की जमीन सरकार के पक्ष में जब्त कराने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। मामले में उपपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अल्मोड़ा के माल रोड में शिखर तिराहे से गांधी पार्क तक जुलूस निकाला। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी 10 सालों से प्लीजेंट वैली फाउंडेशन की ओर से की जा रही गड़बड़ियों के खिलाफ संघर्षरत है। लेकिन प्लीजेंट वैली के मालिक एवी प्रेमनाथ के ऊंचे रसूख के चलते शासन प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाम पर समूचे पहाड़ को ऐशगाह बनाया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड में पिछले 22 सालों में सत्ता पर काबिज भाजपा, कांग्रेस एवं क्षेत्रीय दल शामिल हैं। पहाड़ की शांत वादियों को बर्बाद करने के ऐसे कुत्सित प्रयासों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां उपपा की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, गोविंद सिंह मेहरा, हेम पांडे, ईश्वर दत्त जोशी, जीवन चंद्र, अमीनुर्रहमान, एड. गोपाल राम, भारती पांडे, बसंत राम, एड. नारायण राम, हीरा देवी, सरिता मेहरा, प्रकाश चंद्र, किरन आर्या, अभिषेक, अमित कुमार, पिंकी, ललिता, सुमन, रमा, हेमा पांडे, राजू गिरी, जगदीश राम, बलवंत राम, नीतू टम्टा आदि मौजूद रहे। उसके बाद उपपा कार्यकर्ता रामनगर में प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए।

Advertisement