Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली


बागेश्वर। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग ने कठायतबाड़ा से सूरजकुंड तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने कहा कि वन्य जीवों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। बगैर वन्यजीव के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। लोगों से वनों को आग से बचाने और जंगली जानवरों का शिकार नहीं करने की अपील की गई। इस मौके पर वन दौरागा श्याम सिंह करायत भूपाल राम, प्रयाग दत्त चौबे, कैलाश पांडे, मुन्नी कठायत, गीता तेवारी, भुवन जोशी, किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement