Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

किसानों ने किया एसडीएम कार्यलय का घेराव


रुद्रपुर। पराली को न जलाने के आदेश पर किसानों ने एसडीएम कार्यलय का घेराव किया। दो घंटे के धरना प्रर्दशन के बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सीएम को संबोधित कर आदेश वापस लेने कि मांग की गई या दूसरा वैकल्पिक मार्ग प्रस्तावित करने की बात कही। इस दौरान किसानों ने पराली न जलाने से उन्हें होने वाली समस्याओं को भी एसडीएम के समक्ष रखा। शुक्रवार को भाकियू यूवा किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक किसानों ने एसडीएम कार्यलय के बाहर मोर्चा खोल दिया और दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान किसानों ने डीएम के पराली न जलाने वाले आदेश को वापस लेने कि मांग की और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान यूवा नेता ने कहा कि डीएम ने पराली जलाने पर जुर्माना व सजा के प्रावधान के जो आदेश दिए हैं। उससे किसानों को नुकसान होगा। कहा कि अगर किसान परली नहीं जलाता है तो अगली फसल के लिए जमीन तैयार नहीं कर सकेगा और किसानों के पास ऐसे साधन भी नहीं हैं जिससे पराल को जमीन में दबाया जा सके या नष्ट किया जा सके। किसानों ने ज्ञापन में पुराल को इकट्ठा करने के लिए प्रति एकड़ उचित मुआवजा देने, 80 प्रतिशत अनुदान पर पुराल नष्ट करने के यंत्र दिए जाने, गेंहु बोने के लिए सुपस सीडर व बड़े ट्रेक्टर भी 80 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाने की मांग रखी। उक्त मांगो के पुना नहीं होने की स्थिति में डीएम के आदेशों को वापस लेने की भी मांग की गई। आदेशों को वापस नहीं लेने पर भाकियू ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। यहां राजवीर सिंह, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, बलबीर सिंह, सुखेदव सिंह, कुलवंत सिंह, प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह,गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement