Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

रानीखेत में कांग्रेसियों ने जलाया विधायक का पुतला


अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने से कार्यकर्ता भड़क गये हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा सत्ता की हनक में विधायक तानाशाही पर उतर आये हैं। कांग्रेस और भाजपा द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों के चलते इन दिनों सियासत गरमााई हुई है। इसी बीच विधायक डॉ. नैनवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। जिस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये हैं। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर विधायक डॉ. नैनवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सत्ता की हनक में विधायक तानाशाही पर उतर आए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी उनकी बौखलाहट, संकुचित सोच को दर्शाती है। इस दौरान उन्होंने शीघ्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से माफी नहीं मांगने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चरन जसवाल, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, हिमांशु आर्या, पंकज गुरुरानी, विश्व विजय सिंह माहरा, संदीप बंसल, अंकिता पंत, कुलदीप बिष्ट, कल्पना बेलवाल, दीप उपाध्याय, बीडीसी सदस्य प्रमोद कुमार, अंकित रावत, संजय बिष्ट, विजय तिवारी, विनय तिवाड़ी, जगदीश मोहन्तिया, नितिन डैनी आदि रहे।

You may have missed

Advertisement