Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

एलटी चयनित बेरोजगारों ने पकौड़े तलकर किया प्रदर्शन


देहरादून। समस्त सहायक अध्यापक (एलटी) चयनित अभ्यर्थियों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में पकौड़े तलकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि अगर सरकार जल्द नियुक्ति नहीं देती है तो बड़ा आंदोलन होगा। एलटी चयनित बेरोजगारों ने निदेशालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि चयन के बाद भी सरकार नियुक्ति नहीं दे रही। जिससे युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और आयोग के रवैए से बेरोजगार परेशान हैं। ऐसे में अगर कोई बरोजगार कोई कदम उठाता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। प्रदर्शन करने वालों में अंकित डंगवाल , विनय जमलोकि , अनुज भट्ट ,परवेंद्र सजवान, हरीश बंगवाल ,रितेश सिंह, सोहन नेगी, गुडमोहन,महावीर सिंह ,प्रीतम सिंह , नेहा, सोनू जोशी, महिपाल बिष्ट, विनिता , किरन, अमृता और महिपाल आदि मौजूद रहे।आदि ने कहा कि सरकार ने हमें उग्र आंदोलन और आमरण अनशन करने पर मजबूर कर दिया है

Advertisement