March 13, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौमत का पुतला फूंका


बागेश्वर। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौमत पर मातृशक्ति, देवी देवताओं और कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया। भाजपा के केंद्र नेतृत्व से ऐसे मानिसिक दिवालिया नेता को पद से हटाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी और उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर कवि जोशी, महेश पंत, गीता रावल, विनोद पाठक, सुनीता टम्टा, कुंदन गोस्वामी, ललित बिष्ट, राजेंद्र टंगड़िया, सुनील पांडे आदि मौजूद रहे।