Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

संगठन और अनुशासन की मिशाल पेश करेगा परिवर्तन संकल्प सम्मेलन


बागेश्वर ।   जिला कांग्रेस इकाई की सोमवार को हुई बैठक में चार और पांच जुलाई को आयोजित होने वाले परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। पिंडारी मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह टंगड़िया ने कहा कि सम्मेलन से संगठन की एकजुटता और अनुशासन का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया ने भी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, नवल किशोर टम्टा, भूपेश ऐठानी, लोकमणि पाठक, नरेंद्र कार्की, भगवत डसीला, लक्ष्मी धर्मशक्तू, केवलानंद, सुंदर मेहरा, नवीन साह, विनोद पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement