Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

बागेश्वर में महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन


बागेश्वर ।   नारायण देव वार्ड के सेंज क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि तहसील परिसर के नीचे सरयू नदी से लगे सेंज क्षेत्र का करीब 150 मीटर लंबा पैदल मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बरसात के दौरान मार्ग पर पानी भर जाने से लोगों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण कराने, सुरक्षा की दृष्टि से दोनों छोरों पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए पीवीसी पाइपलाइन बिछाकर पानी को सरयू नदी तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान रीना बिष्ट, पार्वती देवी, राधा देवी, भवानी देवी, नेहा पांडे, सुशीला शाही, आनंदी देवी और हेमा जोशी आदि मौजूद रहीं।

Advertisement