जल संस्थान में बढ़ा वेतन नहीं मिलने पर मजदूर संघ नाराज
बागेश्वर। जल संस्थान के अंशकालिक मजूदर संघ की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांगों पर मंथन किया गया। बढ़ा वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी कि यदि दीपावली तक उनका बढ़ा वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। संगठन से जुड़े लोग गुरुवार को नुमाईशखेत मैदान में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सितंबर 2021 से 100 महीने का वेतन में बढ़ोत्तरी की गई थी जो अभी तक उन्हें नहीं मिला है। इससे कर्मचारी ख्रुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हर महीने मानदेय खाते में डालने की मांग की है। पीटीसी कर्मचारियों का पांच लाख तक का बीमा करने की मांग की। इसके अलावा न्यूनतम मानदेय देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर दोलनन की चेतावनी दी है। इस मौके पर हीरा सिंह, चंच सिंह, पूरन सिंह, जीवन, भाष्करानंद, गणेश नाथ चंदन राम, बलवंत सिंह, शिव लाल आदि मौजूद रहे। ।
