September 24, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कि खिलाफ मुकदमे की मांग


बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की टिप्पणी पर कांग्रेसी नाराज हैं। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बयानबाजी करते हुए कांग्रेस को बदनाम करने का काम किया। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की महिलाओं के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने अपमानित बयान दिए हैं। कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया है। इससे मातृशक्ति में आक्रोश है। उन्होंने आरोपों की जांच और आरोपित के विरुद्ध मामला पंजीकृत करने की मांग की। कहा कि एफआइआर दर्ज होने पर कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड को बदनाम करने की कोशिश नहीं करेगा। सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। इस दौरान गीता रावल, कवि जोशी, भगत डसीला, किशन कठायत, भूपेश खेतवाल, महेश पंत, सुनीता टम्टा, कुंदन गिरी, गीता रावल आदि मौजूद थे।