यूकेडी ने सुखरो पुल की दोनों ओर की दीवारें तोड़ पुल खोला
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की स्थानीय शाखा के कार्यकर्ताओं ने सुखरो पुल में बनी दोनों ओर की दीवारों को तोड़कर पुल को हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुखरौ पुल पर लगभग दो महीने से दोनों ओर से खड़ी दीवारों को तोड़कर हल्के वाहनों की आवाजाही आरम्भ कर दी। बतातें चलें कि 18 अक्टूबर को दल ने सुखरौ पुल में धरना प्रदर्शन के दौरान घोषणा की थी कि राज्य सरकार अथवा पीडब्ल्यूडी दीपावाली से पहले 22 अक्टूबर तक पुल की मरम्मत कर पुल को हल्के वाहनों के लिए नहीं खोलेगा तो यूकेडी कार्यकर्ता स्वयमेव दीवार को तोड़कर वाहनों की आवाजाहीआरंभ कर देगें। इसी क्रम में 22 अक्टूबर तक जब दीवार को तोड़ने की घोषणा नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं ने दीवार तोड़कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी। डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा यदि सरकार कार्यकर्ताओं पर मुकदमा करेगी तो हम जनहित की इस लड़ाई के लिए जेल जाने को तैयार हैं। इस दौरान हरीश द्विवेदी, जग दीपक रावत, महेंद्र सिंह रावत, पितृ शरण जोशी ,श्रवण सिंह रावत, पुष्कर रावत, गुलाब सिंह रावत और हयात सिंह गुसाईं सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
