Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

सूबेदार खुशाल की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि


बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के बनलेख के सली गांव निवासी सूबेदार की बंगलुरु में 22 अक्तूबर को हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार की देर शाम उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया गया। मंगलवार को सरयू संगम पर गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि की गई। कौसानी से आई सेना की टुकड़ी ने सूबेदार को अंतिम सलामी दी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बनलेख के सलीगांव निवासी 49 वर्षीय सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा पुत्र गोपाल सिंह बंगलुरु में एएससी में सूबेदार के पद पर तैनात थे। 22 अक्तूबर को उनकी तबियत अनाचक बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने गहरा दुख जताया है।

You may have missed

Advertisement