Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए महिला संगठनों ने बनाई टीम


देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच ने अंकिता भंडारी की हत्या और प्रारंभिक जांच में प्रशासनिक लापरवाही व आनन-फानन में सबूत नष्ट करने के प्रयासों को देखते हुए देश भर के जिम्मेदार महिला संगठनों के साथ मिलकर तथ्यान्वेशण टीम गठित की है। उत्तराखंड महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने बताया कि 20  सदस्यीय यह टीम  दलों में बंटकर 27-28-29 अक्टूबर को पौड़ी, श्रीनगर, ऋषिकेश और देहरादून का दौरा करेगी। 27 अक्तूबर को एक टीम श्रीनगर, श्रीकोट (अंकिता के माता-पिता के पास) जाएगी और श्रीनगर में जन संपर्क करेगी। दूसरी टीम ऋषिकेश में वनन्तरा रिसोर्ट व चीला बैराज के आस-पास की जगहों का दौरा करेगी, लोगों से पूछताछ करेगी। टीम होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी मिलेगी। 28 अक्तूबर को राज्य महिला आयोग, डीजीपी उत्तराखंड, एसआईटी प्रमुख, पर्यटन सचिव, मुख्य सचिव आदि से मिलने के बाद दून में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। देहरादून, ऋषिकेश तथा श्रीनगर में विभिन्न नागरिकों, जनसंगठनों तथा आंदोलनकारियों से भी बात की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। तथ्यान्वेशण दल (फैक्ट फाइंडिंग टीम) में उत्तराखंड महिला मंच, पीयूसीएल, जनवादी महिला समिति, जनांदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, सॉलीडेरिटी फाउंडेशन, कर्नाटक विथ बिलकिस, महिला किसान अधिकार मंच, ऐपवा के सदस्य तथा पर्यटन विशेषज्ञ, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न छात्र संगठन शामिल हैं।

Advertisement