Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

14वें दिन भी जारी रहा युवा न्यास संघर्ष समिति का धरना  


ऋषिकेश। युवा न्यास संघर्ष समिति का कोयलघाटी में धरना 14वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल ने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी अन्याय होना और उस अन्याय को सहन करना या चुप रहना भी जुर्म है। हमें हर अन्याय व जुर्म के खिलाफ आपस में एक जुट होकर संघर्ष करना चाहिए, ताकि अन्याय के खिलाफ सरकार को झुका सके। समिति के संयोजक मण्डल के सदस्य जितेन्द्र पाल पाठी और उषा चौहान ने कहा कि सरकार हमारे द्वारा चलाए जा रहे शांति पूर्वक धरने को नजर अंदाज कर रही है। इसलिए हमें अब धरने की रणनीति बदलनी पड़ेगी और हमें आंदोलन को तेज गति देनी पड़ेगी। इसके लिये जल्द ही क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। मौके पर मीडिया प्रभारी संजय सिलस्वाल, जयेंद्र रमोला, प्रवीण जाटव, राहुल जखमोला, रामेश्वरी चौहान, जया डोभाल, गुड्डी डबराल, भगवती चमोली, स्वरूपी देवी, विमला, रविन्द्र कोर, राकेश कठेत, विनोद रतूड़ी, उमा डोबरारी, राम कंसवाल, उमेद सिंह नेगी, धर्म सिंह पंवार, सूरवीर सिंह चौहान, मदन सिंह राणा, एल पी रतूड़ी, संगीता चौहान, गुलाब सिंह रावत, विक्रम भंडारी, हरि सिंह नेगी, विमला बहुगुणा, जुगल किशोर बहुगुणा, संगीता उनियाल, संजय सिलस्वाल, जितार सिंह बिष्ट, युद्धवीर सिंह नेगी, हरि राम वर्मा, मोहन भंडारी, वीरेंद्र कुमार, प्रवीण असवाल, विजय सिंह, काजल, नीलम अनीता असवाल, सुरोजना, मनु रावत राजेंद्र गुसाईं, बीपी भारद्वाज, अशुतोष डंगवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement