Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

खड़गे की टीम में अहम भूमिका मे होंगे हरीश रावत


अल्मोड़ा। रानीखेत में कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली टीम में उत्तराखंड से पूर्व सीएम हरीश रावत अहम भूमिका में होंगे। खड़गे ने रावत पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थान पर फिलहाल काम करने वाली इस 47 सदस्यीय कमेटी में खड़गे ने रावत पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रमुख नेताओं में 11 वें नंबर पर रखा है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को लिस्ट जारी की। राष्ट्रीय टीम में हरीश रावत रावत को स्थान मिलने से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह है। रावत को राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेसी चरन भाई, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, भाष्कर बिष्ट आदि ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं हैं।

Advertisement