June 19, 2026

बागेश्वर में महीने के अंतिम रविवार को बंद रहेंगे मिठाई की दुकान, होटल व रेस्टोरेंट


बागेश्वर। व्यापार नगर मंडल की यहां आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि अब महीने के अंतिम रविवार को मिठाई की दुकान के साथ-साथ होटल तथा रेस्टारेंट भी बंद किए जाएंगे। साप्ताहिक बंदी को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। इसमें मॉल को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सभी वार्ड के नगर व्यापार संघ प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का चयन किया गया। पूर्व कार्यकारणी का लेखा-जोखा सौंपा। इसमें 2018 से 2022 तक की व्यापार संघ का 59,716 बकाया व्यापारियों का देना बचा हुआ है।
बागनाथ मंदिर परिसर में रविवार को जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी, उमेश साह, राहुल साह, जगदीश कार्की, उमेश साह, विपिन साह, तारा दत्त तिवारी, हरीश सोनी, नूतन साह, तनुज साह, सुनील पांडे, चंदन कोरंगा, हसीब, फिरोज खान, गौरव कार्की, पंकज कांडपाल, कमल रावत, मनोज अधिकारी, अतुल मराठा, शेखर भट्ट आदि उपस्थित थे।

You may have missed