Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत 52.79 करोड लागत की काण्डा ग्राम समूह पंपिंग योजना का भूमि पूजन सम्पन्न

बागेश्वर । उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 52.79 करोड लागत की काण्डा ग्राम समूह पंपिंग योजना का भूमि पूजन शिलान्यास वैदिक मंत्रों के बीच क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढिया, अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव व जिलाधिकारी अनुराधा पाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में जन समस्याये भी सुनी।

रामलीला मैदान काण्डा में आयोजित कार्यक्रम में जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश  गढिया ने कहा कि क्षेत्र में बहुत समय से पेयजल आपूर्ति की मांग अब पूरी होगी, इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 52.79 करोड लागत की काण्डा ग्राम समूह पंपिंग योजना से 36 ग्राम पंचायतों के 89 राजस्व ग्रामों को पेयजल लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा जनता विकास कार्यो में पैनी नजर रखें और कार्यो की गुणवत्ता में कोई भी कमी देखने को मिलती है तो जनप्रतिनधियों व उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा सरकार जनता के साथ है, सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियो व अधिकारियों से अपील की कि  वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यो को अंजाम दे तथा कार्यो को समय से पूर्ण करें, ताकि जनता को समय से लाभ मिले सके। 

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पंपिंग पेयजल योजना के शुभारंभ पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जनपद को विकास में अग्रणी बनाना हैं, इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। 

अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव व जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट ने कहा जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा, सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा क्षेत्रवासी लंबे समय से पेयजल समस्या जूझ रहे थे, काण्डा ग्राम समूह पंपिंग योजना से अब सभी को लाभ मिल पायेगा। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारत सरकार का हर घर में नल- नल में जल का लक्ष्य है, इसी के तहत योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के साथ ही जनपद में विकास कार्य किए जा रहे है, जिससे जनता को अवश्य लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, सदस्य जिला पंचायत जर्नाजन लोहनी, महामंत्री सुरेश काण्डपाल, जीतेन्द्र वर्मा, आनन्द धपोला, सविता नगरकोटी, ओम प्रकाश ऐठानी सहित मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, उपजिलाधिकारी मोनिका, अधि0अभि0 पेयजल निगम वीके रवि, जल संस्थान सीएस देवडी व अनके जनप्रतिनिधि व संभ्रात जनता मौजूद रही ।
Advertisement