Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

गरुड़ में मीट व मुर्गा की 19 दुकानों को तहसीलदार ने किया सील

बागेश्वर । सोमवार को नगर पंचायत गरुड क्षेत्र अंतर्गत मीट एवं मुर्गा व्यवसाय व्यवसायियों की दुकानों में छापेमारी की गई जिसमें मीट मुर्गा व्यवसाई बिना किसी लाइसेंस के दुकान चला रहे थे तथा उनके द्वारा बिना पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के वध किया जा रहा था। छापेमारी उक्त छापेमारी तहसील प्रशासन गरुड़, नगर पंचायत गरुड़, पशु चिकित्सा अधिकारी गरुड़ एवं पुलिस प्रशासन गरुड़ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। छापेमारी में कुल 19 दुकानों को तहसीलदार /मजिस्ट्रेट के आदेश पर सील किया गया।

Advertisement