Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ किरसान महोत्सव का समापन

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आज विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दयनोई घाटी में अपने दो चरणों से गुजर चुके किरसान महोत्सव का कर्मठ महिलाओं के सम्मान के साथ समापन हो गया।
आज सुबह हितैषी संस्था के मुख्यालय से स्कूलों के बच्चों समेत क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ ढोल नगाड़ों व नीसाण लेकर राजकीय इन्टरकॉलेज बनतोली को नारे लगाते हुए प्रस्थान किया ।
विद्यालय प्रांगण में संस्था द्वारा चयनित प्रतियोग
िता में प्रथम द्वितीय व तृतीय आई महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सुप्रसिद्ध समाजसेवी राधा बहन ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अना गाँव की प्रेमा देवी को 12 हजार दूसरे स्थान पर भागीरथी देवी को दस हजार व तीसरे स्थान पर आई भावना को 8 हजार रुपयों की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में 17 न्याय पंचायत की महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वरा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रोग्राम के जरिए जनता का मनोरंजन किया।
क्षेत्रीय गायिका कमला देवी ने कुमाऊनी गीत गाकर सभी उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
आजीविका के द्वारा मैदान में अपना एक स्टॉल भी लगाया गया। जिसमें क्षेत्रीय उत्पादों को प्रमुखता दी गई।और जनता ने उनके उत्पादों की जमकर तारीफ भी की।
किरसान प्रतियोगिता में दिल्ली से आये हुए देव सेना के कार्यकर्ताओं ने जनता को पिरूल से कोयला बनाने की बिधि, अगरबत्ती बनाने का तरीका सहित अनेक उपयोगी चीजे जनता को प्रयोग कर सिखाई देवसेना द्वारा पहाड़ में अपनी पहचान पहली बार बनाने का भी प्रयास किया गया।
सभा को मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह, राधा बहन हितेषी के सचिव डॉ किसान राणा ,समाजसेवी डी के जोशी सहित अनेक लोगो ने सम्भोधित किया।

Advertisement